Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सरकार का अबकी बार महिलाएं करेंगी फैसला- केजरीवाल

काशीपुर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद औऱ आप संयोजक केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया।अरविंद केजरीवाल ने अपने काशीपुर दौरे के दौरान महिलाओं को लुभाने की कोशिश की और बड़ा ऐलान किया. बता दें कि आज मंगलवार को काशीपुर में महिला सम्मेलन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी।केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनने पर वो हर महीने महिलाओं को 1-1 हजार रुपये देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान महिला सम्मेलन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए किया। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर हर घर में हर महिला को 1-1 हजार रुपये देंगे।अपने संबोधन में महिलाओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई पार्टी नहीं चाहती महिलाओं को सम्मान मिले। सारी पार्टियां हमारे खिलाफ खड़ी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार फैसला महिलाएं लेंगी। सरकार पर वार करते हुए अरविद केजरीवाल ने कहा कि 55 हजार करोड़ के बजट में 11 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार होता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में महिलाएं फैसला लेंगी। हमारी पार्टी आम आदमी को राहत देने का काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News