Connect with us

उत्तराखण्ड

17 से 28 अगस्त तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, इस वजह से लिया गया फैसला

प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे कल से नौ दिनों के लिए बंद रहेगा। 17 से लेकर 28 अगस्त तक सुरकंडा देवी रोपवे बंद रखा जाएगा।

सुरकंडा देवी रोपवे 17 से 28 अगस्त तक बंद रहेगा
कल से नौ दिनों के लिए सुरकंडा देवी रोपवे बंद रहेगा। 17 अगस्त से 28 अगस्त तक सुरकंडा देवी रोपवे को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप किया जाना है। इसलिए इसे बंद रखा जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टिगत रोपवे सेवा पूर्ण रूप से रहेगी स्थगित
टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप होना है। इसलिए रोपवे को कल से बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त तक सुरकंडा देवी रोपवे की सेवा पूरी तरह स्थगित रहेगी।

एक साल पहले ही हुई है रोपवे की शुरूआत
एक साल पहले ही सुरकंडा देवी मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की शुरूआत की गई थी। बता दें कि सुरकंडा देवी के लिए साल 2015-16 में पीपीपी मोड में रोपवे बनाने की स्वीकृति दी गई थी।

जिसके बाद साल 2017 में पार्टनरशिप कंपनी ने रोपवे को बनाने का काम शुरू किया था। कोरोना के कारण ये काम समय पर पूरा नहीं हो पाया था। जिसके बाद इसे साल 2022 में बनाकर इसका संचालन शुरू किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फिर सुर्ख़ियों में जैनी प्रकरण: महिला ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, DGP से की DNA टेस्ट की मांग

More in उत्तराखण्ड

Trending News