Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस विभाग से बड़ी खबर यहाँ तैनात इस आरक्षी का हुआ निधन

बड़े दु:ख के साथ सूचित किया जा रहा है कि पुलिस लाईन गोपेश्वर में नियुक्त उत्तराखण्ड़ पुलिस के वर्ष 2014 बैच के आरक्षी जसबीर सिंह का असामयिक निधन हो गया है। स्व0 आरक्षी जसबीर सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिनांक 07.09.2023 की रात्रि को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया था

जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। आज दिनांक 10/09/2023 की प्रात: को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मूल रुप से देहरादून जनपद निवासी आरक्षी जसबीर सिंह बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

ईश्वर जीवात्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस दु:ख की घड़ी में चमोली पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ है और साथी की आकस्मिक मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी तक का सफर, डॉ. जगदीश चन्द्र को सीएम और डीजीपी ने किया सम्मानित

More in उत्तराखण्ड

Trending News