Connect with us

उत्तराखण्ड

दो भाईयों में हुआ विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

कोटद्वार। पौड़ी जिले के अंतर्गत कोटद्वार में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर मोहल्ले का है। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना के बाद सोमवार सुबह घटनास्थाल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि युद्धवीर सिंह पुत्र कमल सिंह बलभद्रपुर मोहल्ले में अपने बड़े भाई सुखवीर सिंह के साथ रहता था। रविवार रात शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के कमरे में जाकर देखा तो सुखवीर सिंह का शव जमीन में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था।

पुलिस पूछताछ में युद्धवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या की। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 'आरोग्य रथ' को दिखाई हरी झंडी।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News