Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्रा पर फायर झोंका, हमलावर का हाथ पकड़कर बचाई अपनी जान

देहरादून। मंगलवार शाम को कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा पर कुछ युवकों ने फायर झोंक दिया।

इस दौरान छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत युवक का हाथ पकड़ लिया, जिससे फायर ऊपर की तरफ हवा में चला गया। गनीमत रही की छात्रा को छर्रे नहीं लगे। घटना कारगी के बंजारावाला रोड के शिवालिक एनक्लेव लेन नंबर-2 की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवकों ने मुंह पर मास्क लगाया था। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह उन्हें नहीं जानती थी। घटना के बाद मौका पाकर आरोपी युवक भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News