Connect with us

उत्तराखण्ड

ख़ेनुरी गांव के अनाथ बच्चों को प्रतिमाह 8 हजार रुपए देगी सरकार।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के खैनुरी गांव में माता-पिता का साया खोने के बाद अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमन्त्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पांसरशिप योजना से जोड़कर लाभान्वित किया गया है। जिसमें दो बच्चों को प्रतिमाह 4-4 हजार की दर से कुल 8 हजार प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। आर्थिक सहायता माह दिसंबर 2024 से ही प्रदान की जाएगी।सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया था। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम राजस्व की टीम ने गांव में जाकर पड़ताल की और बच्चों के भरण-पोषण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। तहसील से बच्चों के सभी आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाए गए। इसके बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बच्चों को स्पांसरशिप स्कीम का लाभ दिया गया है। जिसमें दो बच्चों को 4-4 हजार प्रतिमाह की दर से 8 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : कानून व्यवस्था मजबूत करने को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने 6 अपराधियों को किया जिला बदर…

More in उत्तराखण्ड

Trending News