Connect with us

उत्तराखण्ड

पल भर का लालच पड़ा भारी, चमोली पुलिस की सतर्कता से चोरी किया गया पर्स चंद घंटों में बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार।

चमोली। कोतवाली चमोली में वादी कैलाश पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट, निवासी दुसातगांव द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी माता जी चमोली बाजार स्थित पडियार स्वीट शॉप में सामान खरीदने गई थीं। खरीदारी के दौरान उनका पर्स अनजाने में काउंटर पर छूट गया, जिसमें मटर माला, मंगलसूत्र, चांदी की पायल एवं ₹5,500/- नगद मौजूद थे। काफी खोजबीन के बावजूद पर्स न मिलने पर पुलिस से सहायता मांगी गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली चमोली में मुकदमा अपराध संख्या 01/26, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।चमोली पुलिस ने तकनीक और तत्परता का शानदार तालमेल दिखाते हुए सबसे पहले दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पर्स उठाकर UP-27 AQ-2639 अर्टिगा वाहन से कर्णप्रयाग की दिशा में फरार होता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने एक-एक कैमरे को जोड़ते हुए पीछा किया और संदिग्ध वाहन को धारी देवी–कलियासौड़ से पूर्व दबोच लिया।वाहन की तलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल गुप्ता पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से चोरी किया गया पर्स एवं उसमें रखा समस्त आभूषण व नगद राशि सकुशल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह औली घूमने आया था और पानी की बोतल खरीदते समय पर्स देखकर पल भर के लालच में चोरी कर बैठा। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : गौला नदी पर बनेगा 250 मीटर स्पान पीएससी पुल, प्रदेश सरकार ने 18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

More in उत्तराखण्ड

Trending News