Connect with us

उत्तराखण्ड

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़े खबर

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हर रोज बारिश हो रही है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। चमोली जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय ने तो 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर एवलांच की चेतावनी दी है। ऐसे में सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य में आज ओलावृष्टि, बिजली चकमने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य में हल्का पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है जिसके चलते 4 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे ,राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।

शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है। पांच अप्रैल से राज्य में अगले कुछ दिनों तक के लिए मौसम शुष्क रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, CM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

More in उत्तराखण्ड

Trending News