Connect with us

Uncategorized

इन जिलों में अगले चार दिन मूसलाधार बरसात का अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक मानसून की एक्टिविटी तेज रहने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी किया गया है।


आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर, उधम सिंह नगर समेत पांच जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य आठ जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत आपदा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।


30 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में 30 जुलाई तक मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। 27 और 28 जुलाई को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश का दौर रहेगा वही इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है। चार दिन तक कई जिलों में अच्छी बारिश होगी।


पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। भूस्खलन से रोड बंद हो सकते हैं। नदी-नालों के आसपास सतर्क रहें। दो दिन मुश्किल भरे रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जोशीमठ के अनूप हत्याकांड में SC आयोग का एसएसपी हरिद्वार को भेजा सम्मन

More in Uncategorized

Trending News