Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां गहरी खाई में जा गिरा व्यक्ति,मौत

यहां सड़क के किनारे खड़े हुए व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला कर मृत व्यक्ति का पंचनामा भर शव विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक की पहचान लाल सिंह राणा निवासी फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चौकी पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ब्यासी के पास गूलर क्षेत्र में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। उक्त सुचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम ने रोप की सहायता से खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनायी, परन्तु उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और शिनाख्त एवं अन्य अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति खाई के किनारे खड़ा था और अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News