Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जिला पुलिस और एसओजी ने एक पिकअप से 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह शराब नेपाल सीमा से लगे गांवों तक पहुंचाई जा रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा व क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में एसओजी टीम, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व राजस्व पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरना घाट मुख्य मोटर मार्ग से लगभग ढाई किलोमीटर आगे सल्ला चिंगरी वाली रोड पर एक पिकप वाहन संख्या यूके 05सीए-4040 में विभिन्न मार्का की 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त संतोष कुमार ओहरा पुत्र कालू राम निवासी दूबा पो0 सल्ला पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश पाण्डे, प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक राकेश राय- प्रभारी चौकी ऐचोली, कांस्टेबल एसओजी अशोक बुधियाल, मनमोहन भण्डारी, गोविन्द रौतेला, भुवन पाण्डे, कमल तुलेरा- सर्विलांस, राजेन्द्र सिंह, करन सिंह पांगती, देवेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News