Connect with us

उत्तराखण्ड

कविंद्र को मिली पदोन्नति, नासिर खान हुए सेवानिवृत्त

अल्मोड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में आयोजित कार्यक्रम में नासिर खान की विदाई एवं कविंद्र जोशी को पदोन्नति मिल गई है। साथ ही नासिर खान को विदाई दी गई। कविंद्र जोशी को प्रमोशन पर स्थान्तरित के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी के जोशी व अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन तिवारी ने की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नासिर खान के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना के साथ कविंद्र जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कविंद्र जोशी का तबादला महानिदेशक कार्यालय देहरादून में प्रधान सहायक के पद पर प्रमोशन के साथ हुआ है। इस दौरान डॉक्टर एफ एस खंभा, डॉ रूचिका कविदयाल, डॉक्टर सन्ना अनशारो, डॉ विशाल,डॉ सी एस जोशी, गोकुल मेहता, डी पी जोशी, तारा सिंह, डीसी पाठक, शिवचरण, माया पांडे, पवन जोशी, गायत्री बिष्ट, योगेश भट्ट, डाक्टर लिनुका, के के भारद्वाज, विनीत शंकर देवड़ी, देवेंद्र, अशोक सहित पीएचसी के सभी कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दोनों मेहमानों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News