Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुड़सारी व मैठाना के बीच की सड़क में करीब 30 मीटर तक आई दरार

अनेक स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़क लगातार धंस रहीं हैं।

इस बीच चमोली-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की भयावह तस्वीरें सामने आई है। यहां बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुड़सारी व मैठाना के बीच की सड़क में करीब 30 मीटर तक दरार आ गई है। इस दरार से अफसरों हड़कंप मच गया है।मौके पर प्रशासन की टीम यहां पहुंच चुकी है।

हाुलांकि बीते रोज यहां बारिश नहीं हुई, लेकिन बद्रीनाथ हाईवे मैठाणा और पुरसाड़ी के पास सड़क धंसी हुई देखी गई।‌इससे हाईवे पर दरारें पड़ गई हैं। यातायात निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ हाईवे के धंसे हिस्से पर रिफ्लेक्टर टेप लगा दिए हैं जिससे वाहन चालक यहां पर सतर्क होकर चलें। बता दें कि 13 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे 11 जगह पर बंद हो गया था।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में Electric Vehicle Policy हुई फाइनल, खरीद पर मिलेगी बड़ी छूट और ये फायदे भी

More in उत्तराखण्ड

Trending News