Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद होली के दिन कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो की मौत, कई घायल

संवाददाता शंकर फुलारा

हल्द्वानी। होली के दिन दुःखद ख़बर सामने आ रही है आज शहर में हुए सड़क हादसों में एक युवती और एक व्यक्ति की दर्दनाक़ मौत हो गयी।आपको बताते चलें आज शहर में कई एक्सीडेंट हुए , जिसमे एक देवलचोड़ सेंट लॉरेंस स्कूल के पास भयंकर एक्सीडेंट हुआ है।

इधर हल्द्वानी के कमलुवागाजा स्थित रिलायंस मॉल के पास दो गाड़ियों में हुई भिड़ंत जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और तीन व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं जिनको लोगों से प्राप्त सूचना के बाद डायल 112 ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार हीरानगर केवीएम स्कूल के पास मुखानी चौराहे को जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की जान चली गई और दूसरी लड़की घायल बताई जा रही है। मृतक लड़की का नाम हर्षिता बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News