Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-बाघिन का शव मिलने से मचा हड़कंप

रामनगर। वन प्रभाग के बैलपढ़ाव रेंज के अंतर्गत एक बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार बैलपढ़ाव रेंज के अंतर्गत ढोनिया नाले के पूर्वी चांदनी बीट में गश्त के दौरान लगभग 2 से 3 साल की बाघिन का शव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर मय फोर्स पहुंच गई।

बाघिन की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।एसडीओ शिशुपाल सिंह ने बताया कि बाघिन के शव को इको टूरिज्म सेंटर चूनाखान लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम के कर्मचारियों ने बाघ के शव को नष्ट करने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News