Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं में रही होली की धूम, यहां महिला और पुरुष गाते हैं सामूहिक होली, देखें वीडियो…

संवाददाता -शंकर फुलारा

ओखलकांडा। पहाड़ों में होली के पहले दिन से ही बैठक होली आयोजित की जाती है उसके बाद पुरुषों की टोली गांव में घर- घर जाकर होली गायन करती है। जिस घर में होली की टीम जाती है उसका वहां स्वागत सत्कार किया जाता है होलीयारों के लिए नाश्ते की व्यवस्था होती है।

जैसे-जैसे होली नजदीक आती है लोगों में होली के प्रति उत्साह बढ़ता जाता है होली के दिन पहाड़ों में जिसे कुमाऊं में छलड़ी कहा जाता है उस दिन पानी में रंग मिलाकर असली होली खेली जाती है।इस दिन महिलाएं और पुरुष सामूहिक होली गाते हैं।

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कौडार की होली में महिलाओं और पुरुषों की सामूहिक टीमों द्वारा होली गायन अपने आप में रोमांचक रहता है। इस होली में बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। होली की टीम मंदिरों में जाकर होली गायन करती है।

छलड़ी के बाद अगले दिन मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है। गांव में प्रसाद वितरण और पकवान भी बनाए जाते हैं। सभी गांववासी कई सालों से हर्षोल्लास से होली मनाते आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ABVP प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News