Connect with us

उत्तराखण्ड

कार से शराब की तस्करी, पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार

कार से अंग्रेजी और देशी शराब की तस्करी पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गई। पुलिस ने कार से 12 पेटी शराब की बरामद की है। चालक पुलिस को चकमा देकर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

कार से शराब की तस्करी
श्यामपुर के पास मनसा देवी फाटक के पास स्विफ्ट डिजायर कार में 12 पेटी शराब की तस्करी कर रहा एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस ने कार और 12 पेटी शराब बरामद कर ली है।

पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक कार से शराब तस्करी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी श्यामपुर जगत सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर कार में सवार चालक मौके से फरार हो गया।

आरोपी की तलाश जारी
कार के भीतर छह पेटी अंग्रेजी और छह पेटी देशी शराब रखी हुई थी। कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई SDM और अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News