Connect with us

Uncategorized

प्रदेश में फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कब होगी बारिश और बर्फबारी


प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेना वाला है। मौसम विभाग ने मार्च के महीने में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभवना जताई है। जिस से एक बार फिर से प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड सताएगी।


प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम की ठंड अब भी बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह हल्की बारिश के ही पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

12 और 13 मार्च को होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 12 मार्च से प्रदेश में मौसम करवट लेगा। 12 और 13 मार्च को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिस से एक बार फिर ठंड लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है। इसी कारण से बीते तीन दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

14 मार्च के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 13 मार्च के बाद प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिस से पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी बढ़ेगी। गुरूवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, यहां देखें पूरी सूची
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News