Connect with us

उत्तराखण्ड

11वीं की छात्रा का गला रेत कर की हत्या, खुद किया सरेंडर

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में हत्या को लेकर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लगातार दूसरी बार यहां मर्डर होने से प्रेमनगर समेत शहर भर की पुलिस में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर 7 में 11वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी ही थी कि इस बीच बड़ी खबर आई है। इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि हत्या आरोपी खुद कोर्ट पहुंचा है और उसने जुर्म कुबूल करते हुए सरेंडर किया है। वहीं इससे एक ओऱ जहां पुलिस सकते में है तो दूसरी ओर पुलिस को ब़ड़ी राहत मिली है।क्योंकि आरोपी खुद बा खुद सरेंडर करने पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार छात्रा गुरुनानक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है जिसकी उम्र 15 साल है।बदमाशों ने एक बार फिर से प्रेमनगर पुलिस समेत पूरी देहरादून पुलिस और कप्तान को चुनौती दे दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। देहरादून के अलग अलग इलाके से लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। बदमाश खाकी से बैखोफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में प्रेमनगर में गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया गया। और वहीं इससे पहले मालकिन और नौकर की हत्या का मामला सामने आया था। हालांकि पुलिस ने एक के बाद एक कर हत्याओं के खुलासे किए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News