Connect with us

उत्तराखण्ड

टीचर की बेरहम पिटाई से, उपचार के दौरान बच्चे की हुई मौत

रूडकी। भगवानपुर थाना क्षेत्र में रहमानिया इंटर कॉलेज में एक अध्यापक द्वारा कक्षा तीन में पढने वाले बच्चे की बेहरहमी से पिटाई कर दी गई, मारपीट में अली नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान चंडीगढ़ के एक अस्पताल में मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मारपीट में घायल छात्र को पहले सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, उपचार के दौरान की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक भगवानपुर क़स्बा निवासी अली रोजाना की तरह पढने के लिए रहमानिया इंटर कॉलेज गया था आरोप है की अली कॉलेज में ही खेल रहा था तभी जीशान नाम का टीचर मौके पर पंहुचा और किसी बात को लेकर अली के साथ मारपीट शुरू कर दी, जीशान द्वारा की गई मारपीट में अली गंभीर रूप से घायल हो गया।अली की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगो का आरोप है की अध्यापक जीशान अक्सर इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News