Connect with us

राष्ट्रीय

यहां सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

सुबह-सुबह लद्दाख के कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। ये झटके आज सुबह लगभग 7:38 बजे महसूस किए गए हैं। लद्दाख से 401 किमी उत्तर में ये भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी दी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी

2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है

3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया

4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है

5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है

6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है

7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं

8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही

9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

जून में जम्मू कश्मीर के डोडो में भी आया था भूकंप

जम्मू-कश्मीर के डोडा में जून में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लद्दाख में भी इन झटकों को महसूस किया गया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। ये भूकंप रात के वक्त आया था। जम्मू-कश्मीर में 12 घंटे से भी कम समय में ये दूसरा भूकंप आया था। दोनों भूकंप जम्मू क्षेत्र से उपरिकेंद्र थे, पहला भूकंप का केंद्र रामबन में और अब दूसरा भूकंप का केंद्र डोडा में था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : अब गिरधारी लाल का वीडियो वायरल, मंत्री रेखा आर्य पर लगाये 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के आरोप

More in राष्ट्रीय

Trending News