Connect with us

Uncategorized

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला,मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मीनाक्षी

कालाढूंगी- बाजपुर रोड में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई.हादसा कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास का है. ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.मृतकों की पहचान इंदर सिंह (32) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर और ललित सिंह (40) बलवीर सिंह निवासी रामनगर के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में हैट्रिक के साथ दो तिहाई बहुमत का लक्ष्य, नितिन नबीन ने दिया जीत का मंत्र

More in Uncategorized

Trending News