Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

mausam

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

एक क्लिक में जानें आज कैसा रहेगा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने की संभावना है. जबकि चमोली में अधिकतम तापमान लगभग 8°C और न्यूनतम तापमान -3°C रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C पहुंच सकता है. वहीं नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रोकी

More in Uncategorized

Trending News