Connect with us

उत्तराखण्ड

कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं देहरादून राहुल गांधी, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अब से कुछ ही देर में राहुल गांधी देहरादून में पहुंचने वाले हैं और यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि परेड ग्राउंड में भीड़ जुट गई है। इसी के साथ कांग्रेस भी चुनाव से पहले एक जुट हो गई है। राहुल की रैली में कांग्रेस के सभी गुटों को एक साथ दिखाने की कोशिश की गई। बता दें कि मंच पर प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, हरीश रावत एक साथ बैठे।

बता दें कि ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि प्रीतम सिंह, हरीश रावत और किशोर उपाध्याय को एक साथ देखा गया है। लेकिन चुनाव में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सारे मुनमुटाव दूर कर एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। आपको बता दें कि कुछ ही देर में राहुत गांधी परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं लेकिन ग्राउंड में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे है। समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर बिपिन रावत के कटआउट के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कटआउट लगाए गए हैं।वहीं हरीश रावत के मंच पर पहुंचते ही भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भीड़़ ने हरीश रावत ज़िंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News