Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के खेमे में एक बार फिर हो सकता है दलबदल

उत्तराखंड में भाजपा के खेमे में एक बार फिर से दलबदल होने की आशंका जताई जा रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने पार्टी सहित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य के पद की जिम्मेदारी भी छोड़ दी।पार्टी छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत कांग्रेसमें जाकर सितारगंज से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं सुरेश गंगवार हरीश रावत और यशपाल आर्य के करीबी माने जाते हैं।सुरेश गंगवार ने कहा है कि आखिर क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया नहीं होने पर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।राजनीतिक खेमों में चर्चा है कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस का दामन पकडऩे के बाद आर्य सुरेश को सितारगंज विधानसभा सीट से दावेदारी करा सकते हैं।गत दिवस को अचानक ही भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गंगवार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी वह किस पार्टी में जाएंगे इससे पर्दा नहीं उठा है

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News