Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में तीन की मौत

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। डोईवाला-कुंआवाला के पास वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के पास तीन वाहनों की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में बच्चा समेत एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। अन्य वाहन में सवार एक-एक लोग घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में दून अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  भूकंप से पहले बदलता है रेडॉन गैस का व्यवहार,पढ़े खबर

More in Uncategorized

Trending News