Connect with us

Uncategorized

बाघ ने बनाया महिला को शिकार

पौड़ी में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार को खेतों में सटे जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया है। महिला का शव झाड़ियों से लटका हुआ मिला।घटना नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव की है। मृतका की पहचान बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है महिला मंगलवार को गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी। लेकिन शाम तक भी घर घर नहीं लौटी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।खोजबीन के दौरान महिला का शव जंगल में झाड़ियों से अटका मिला। जानकारी के अनुसार गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के चलते महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी से मिलेगी राहत, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News