Connect with us

उत्तराखण्ड

आज रेलवे ने निरस्त की 279 ट्रेनें

देहरादून। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल व हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कमजोर होने से रेलवे ने आज 279 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि 100 से ज्यादा उड़ाने लेट होने की खबर है।

दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में इन दिनों शीतलहर चल रही है। तापमान तेजी से लुढ़क गया और घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। इससे दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें देर से चलीं, जबकि दो के टाइम में बदलाव करना पड़ा। लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, हवा के मंद पड़ने और चटख धूप के चलते राजधानीवासियों और आसपास के इलाकों में रहने वालों को भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है।

ये प्रमुख ट्रेनें हुई रद्द

ट्रेन नंबर 00109, 01513, 01543, 10544, 01547, 01548, 01549, 01550, 01605, 01606, 01607, 01608, 01609, 01610, 01617, 01618, 01620, 01623 व अन्य।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News