Connect with us

गढ़वाल

स्कूटी सवार दंपत्ति को ट्रक ने मारी टक्कर,पत्नी की हुई मौत,पति घायल

देहरादून । महाराणा प्रताप चौक पर हुए एक दर्दनाक हादसे में डंपर व स्कूटी की हुई भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई है। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी में बैठकर जा रही थी।इसी बीच पीछे से तीव्र रफ्तार डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति—पत्नी वहीं सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया है, जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे में मामूली घायल पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News