Connect with us

Uncategorized

टिहरी के तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, आठ घायल



टिहरी। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए

यह भी पढ़ें -  ‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

More in Uncategorized

Trending News