Connect with us

गढ़वाल

बिजली के तार गिरने से दो की मौत, इलाके में रोष

टिहरी। टिहरी के जौनपुर विकासखंड अंतर्गत बिजली का तार गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्रवासियों में विभाग के खिलाफ आक्रोश फैला हुआ है । क्षेत्रवासियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार 24 साल के गिरीश पुंडीर युवा कांग्रेस के नेता थे, जो युवा कांग्रेस की एक मीटिंग में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे कि तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से हादसे का शिकार हो बैठे। इसके अलावा कुंवर सिंह पुंडीर (60) भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। सूचना पर पुलिस प्रशासन के साथ ही धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया उधर इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है तथा लोगो का बिजली विभाग के खिलाफ रोष फैला हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक महावीर रांगड़, बिजली विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News