Connect with us

गढ़वाल

कार खाई में गिरने से दो गम्भीर घायल

रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में धुमाकोट तिराहे के पास लगभग 80 मीटर खाई में गिरी कार | जिसमे पांच लोग सवार थे, जिसमे एक महिला और पुरुस गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटें आई हैं । कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली से देवलधार अपने गांव जा रहे थे । रोड पर कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना का होना बताया जा रहा है ।
घायलों को पुलिस ने धुमाकोट और स्थानीय लोगों के द्वारा खाई से निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में पहुँचाया। जहाँ पर एक पुरुष अजयपाल पुत्र होशियार सिंह उम्र 48 वर्ष का हाथ और महिला विद्या देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 72 वर्ष का पैर टूट गया है। वहीँ अनीता देवी पत्नी अजयपाल उम्र 45 वर्ष, अंकित रावत पुत्र अजयपाल उम्र २४ वर्ष और अदिति रावत पुती अजयपाल सिंह १८ वर्ष को मामूली चोंटे आई हैं। धुमाकोट इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि वाहन संख्या DL 11 CC 4264 जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे वह दिल्ली से अपने घर देवलधार जा रहे थे। सड़क पर घना कोहरा लगे होने के कारण कार अनियंत्रित होकर धुमाकोट तिराहे के पास खाई में गिर गई । जिसमें से दो को गंभीर और तीन को मामूली चोटें आई हैं । गंभीर रूप से घायलों को रामनगर रेफर कर दिया गया है ।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News