Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

देहरादून। विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां सोमवार की देर रात आईपीएस स्कूल के पास एक बाइक पोल से टकरा गई और इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों युवकों में से एक युवक इकफाई विश्वविद्यालय में बीए, एलएलबी का छात्र था जोकि बिहार का रहने वाला था।

बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।यह घटना सोमवार देर रात की है और इस दुर्घटना के दौरान इक्फाई विवि के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 22 वर्षीय सुधांशु शुक्ला और 24 वर्षीय अंकित तिवारी की मौत हो गई ,बताया जा रहा है देर रात को यह दोनों बाइक से भाऊवाला से इकफाई विश्वविद्यालय के लिए आ रहे थे।

दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला के समीप एक पोल से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने इन दोनों के शवों को विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस दुर्घटना की जांच और शवों का पोस्टमार्टम आज मंगलवार के दिन कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News