Connect with us

Uncategorized

उधम सिंह नगर की पुलिस फरार चल रहे 30 बदमाशों की तलाश में

उधमसिंहनगर जिले में अपराध करने के बाद फरार चल रहे मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के 30 इनामी बदमाश पुलिस की रडार पर हैं। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को इन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

मंडल में सर्वाधिक अपराध के लिए कुख्यात ऊधम सिंह नगर में हत्या, लूट, चोरी, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म, धोखाधड़ी आदि घटनाएं करने के बाद प्रायः आरोपित फरार हो जाते हैं। इनमें से गिरफ्त से दूर रहने वाले बदमाशों पर इनाम घोषित किया जाता है। वर्तमान में काशीपुर थाना पुलिस के चार, बाजपुर, पंतनगर व किच्छा का एक-एक, ट्रांजिट कैंप के दो, रुद्रपुर कोतवाली के सात, सितारगंज के छह और खटीमा के आठ इनामी बदमाश फरार हैं। इसे देखते एसएसपी ने थाना पुलिस के साथ ही एसओजी को इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

ऊधम सिंह नगर पुलिस के मोस्ट वांटेड वदमाश • सरबजीत सिंह निवासी तरण तारण पंजाब पर दो लाख का इनाम

  • ज्ञानेश निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश पर 50 हजार का इनाम
  • लोकेंद्र सिंह खाती उर्फ लक्की निवासी नई दिल्ली पर 50 हजार का इनाम
  • अर्चना निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश
    पर 50 हजार का इनाम
    | 20 हजार के इनामी
    नरी चंद्र निवासी खटीमा
  • अमरदीप सिंह निवासी सितारगंज
  • मनोज कुमार निवासी गोरखपुर उप अरविंद यादव निवासी शेखपुरा बिहार

15 हजार के इनामी

  • जसविंदर सिंह निवासी अल्लीपुर आउटर नार्थ दिल्ली
  • सुनील उर्फ अनिल निवासी ट्रांजिट
    कैंप
  • इंद्रजीत सिंह निवासी पुलभट्टा • प्रबल निवासी लखनऊ उप्र
    ललिता देवी, मझोला मुरादाबाद
    10 हजार का इनामी
    देवेंद्र धानुक निवासी चैनपुर लयांग
    नेपाल
यह भी पढ़ें -  आज भारी वाहनों के लिए बंद रहेगी टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क

25 हजार के इनामी

  • हरजीत सिंह निवासी काशीपुर • अर्शदीप सिंह निवासी मोगा पंजाब • सुखदुल उर्फ सुक्खा निवासी मोगा पंजाब
    तनवीर निवासी काशीपुर
  • रिंकू शर्मा निवासी मध्य प्रदेश
  • अमर कश्यप निवासी रुद्रपुर
    प्रिंस यादव निवासी नानकमत्ता
  • गुरदीप सिंह निवासी रुद्रपुर
  • अक्षेश्वर तिवारी निवासी सिवान बिहार
    रंदीप उर्फ राजा निवासी ओमेक्स • सब्बीर उर्फ सुटेल निवासी एटा उप्र • हंसा उर्फ हंसराज निवासी नानकमत्ता • वंशा उर्फ हरवंश सिंह निवासी नानकमत्ता
  • जरनैल सिंह निवासी नानकमता • असरफ उर्फ कालिया निवासी खटीमा
  • अकील अहमद निवासी खटीमा।

वही उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अपराध करने के बाद फरार 30 बदमाशों की तलाश की जा रही है। जिला पुलिस और एसओजी को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कुछ इनामी बदमाश पुलिस की राडार पर हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

More in Uncategorized

Trending News