Connect with us

उत्तराखण्ड

गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए यूकेडी हमेशा संघर्षरत रही व रहेगी:ऐरी

सदस्यता अभियान चला कर पार्टी को मजबूत बनायेगी यूकेडी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार पेट्रोल मूल्यों में वृद्धि हो रही है जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई है। केंद्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से पेट्रोल मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनते ही फिर से निरन्तर महंगाई बढ़ते आ रही है,ऐरी ने कहा कि जनता को लूटने के लिए सरकार एक प्रकार से डाका डाल रही है।

उन्होंने कहा यूकेडी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने के लिए अब सड़कों पर उतरेगी। गैरसैण राजधानी के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजधानी मुद्दे पर लगातार राजनीतिक पार्टियों ने जनता के साथ छल किया है। यूकेडी गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए हमेशा संघर्षरत रही है और रहेगी। इस दौरान उन्होंने यूकेडी की कार्यकारिणी भंग करते हुए कहा 1 मई को अल्मोड़ा में संचालन समिति की बैठक सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा यूकेडी अब वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगी। पुराने सदस्यों की सदस्यता भी नवीनीकृत करेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान ब्रह्मनंद डालाकोटी, भानु जोशी, जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल, गिरीश गोस्वामी, दिनेश जोशी, गोपाल मेहता आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News