Connect with us

उत्तराखण्ड

बेकाबू होकर खाई में जा गिरी कार ,तीन की मौत

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, एक ऐसा ही मामला ऋषिकेश से सामने आ रहा है, यह मामला ऋषिकेश से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे के बीच की है। जहां नीर गुड्डू के पास एक कार खाई में गिरी है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, और 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया है, घटना मुनी की रेती थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग स्थित नीर गड्डू के पास एक आर्टिगा कार जिसमे 6 लोग सवार थे, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया है ।

मुनी की रेती एसएसआई रमेश कुमार सैनी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हादसा अभी कुछ देर पहले हुआ है ।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी

More in उत्तराखण्ड

Trending News