Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड-गंगा दर्शन करने आई महिला का यहां मिला शव

ऋषिकेश।यहां के निकट जानकी पुल घाट पर आचमन लेने गई एक महिला गंगा मे बह गई।एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ देर बाद महिला का शव त्रिवेणी घाट चौकी की जल पुलिस ने आस्था पथ के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 50 वर्षीय चमेली देवी निवासी बरेली के रूप में हुई है। जो चंद्रेश्वर नगर स्थित अपने भाई उमेश पाल के घर आई थी। आज सुबह महिला परिजनों के साथ नीलकंठ मंदिर में जल अभिषेक के लिए जा रही थी। रास्ते में महिला जानकी पुल घाट पर मां गंगा का आचमन और हाथ में धोने के लिए चली गई। अचानक बैलेंस बिगड़ा और महिला गंगा में बह गई।घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस कंट्रोल को दी। जिसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान त्रिवेणी घाट चौकी की जल पुलिस ने गंगा में एक बहती हुई महिला को देखा।काफी दूर तक पीछा करने के बाद जल पुलिस ने महिला को आस्था पथ पर बाहर निकाला। प्रशिक्षण में पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव एम्स भेजा गया है

Ad
यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में बरामद की अवैध शराब

More in Uncategorized

Trending News