Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : यहां पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। वही कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोग दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग हैदराबाद निवासी थे।कर्णप्रयाग में संगम घाट भी जलमग्न हो गया है। नदियां भी उफान पर हैं।वही भाबर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पौड़ी हाईवे कई बार बाधित हो रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुशता टूटने से यहां पर खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए।वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से देहरादून आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था।यह फ्लाइट देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट बैरंग दिल्ली लौट गई। इससे पहले एक फ्लाइट और बाद में कुछ अन्य फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से घाट डूब गए। चेतवानी स्तर से करीब एक मीटर नीचे अलकनंदा बह रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News