Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों को नए साल में मिल सकती है चार फीसदी डीए की सौगात


देहरादून :- नये साल में राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। इसकी फाइल सीएम के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के राजधानी पहुंचने के बाद फाइल पर अनुमोदन मिल जाएगा। इसी बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का अनुरोध किया है। यहां यह भी बताते चलें कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने डीए के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। जिसका निर्णय अब मुख्यमंत्री को लेना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री से प्रस्ताव पर पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही सरकार डीए का आदेश जारी कर देगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जा सकती है। कर्मचारी हित में सरकार ने पदोन्नति में शिथिलीकरण के लाभ का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है।

.
अब प्रदेश के सभी कर्मचारियों की टकटकी चार फीसदी डीए पर लगी है। उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी शिक्षक अब सभी कर्मचारियों की निगाहें चार फीसदी डीए पर लगी है। उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय प्रवक्ता आरपी जोशी ने मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी करने और 10,16,26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान लागू करने का शासनादेश भी जारी करने का अनुरोध किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक-सरकारी जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

More in Uncategorized

Trending News