Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का नटवर लाल-नौकरी के नाम पर करोडों की ठगी करने वाला गिरफ्तार शातिर रितेश पाण्डेय के सभी बैंक खाते फ्रीज

हल्द्वानी। उत्तराखंड के अनेक लोगों से नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर वांछित रितेश पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है, रितेश के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिये गए हैं, पुलिस ने अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जब्त करने की तैयारी की है।
पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी के रहने वाले रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय निवासी- जेल रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल परिक्षेत्र के विरुद्ध चार जनपदों ऊधमसिहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 16 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लगभग 10 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी, अभियुक्त 2,500 रु0 का ईनामी गैगस्टर भी है। जो 5 महीनों से फरार चल रहा था।
अभियुक्त रितेश पाण्डेय के विरुद्ध दर्ज अभियोग इस प्रकार हैं। Fir no 263/2022 धारा 420/504/506 ipc थाना काशीपुर, Fir no 347/2022 धारा 420 ipc थाना खटीमा, Fir no 293/2019 धारा 420/504/506 ipc थाना गदरपुर
Fir no- 134/2022 धारा 420 ipc थाना रामनगर,Fir no-102/2022 धारा 420/504/506 ipc थाना मुखानी,Fir no- 191/2022 धारा 420,120बी भादवि थाना मुखानी,
Fir no- 192/2022 धारा 420, भादवि थाना मुखानी,Fir no – 193/2022 धारा 420, 120बी थाना मुखानी, Fir no – 197/2022 धारा 504/506 भादवि थाना मुखानी, Fir no – 297/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मुखानी,Fir no – 18/2022 धारा 420/504/506 भादवि थाना मल्लीताल, Fir no – 59/2022 धारा 420/504/506 भादवि थाना काठगोदाम,Fir no- 20/2022 धारा 420/120बी ipc थाना लमगड़ा,Fir no-14/2022 धारा 420 ipc थाना दन्या,Fir no – 01/2022 धारा 420/120 बी ipc राजस्व क्षेत्र बैजनाथ,fir no – 02/2022 धारा 420/120बी ipc राजस्व क्षेत्र बैजनाथ,

अपराध करने का तरीका-
मोबाईल पर बड़े बड़े लोगों से बात करना,अपनी बड़ी पहुँच को बताकर लोगों को धोखा देना, पीड़ितों को ऐसे लोगों से मिलवाना जो वास्तविक ना हों, सचिवालय/विधानसभा ले जाकर पीड़ितों को घुमाकर लाना, झूठा आसवासन देना,पहाड़ के युवा बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर गुमराह करना,लगभग 10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति ठगना,खुद की बेईमानी से कुल 50 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति अर्जित करना आदि।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में मौसम में देखने को मिल सकता है बदलाव

अब तक की कार्यवाही-
अभियुक्त रितेश पाण्डेय के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं व उसके द्वारा अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जब्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
अग्रिम कार्यवाही- अभियुक्त रितेश पाण्डे व उसके सभी सहयोगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के आदेश से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में अभियुक्त रितेश पाण्डे के विरुद्ध कुमायूँ के विभिन्न जनपदों में दर्ज धोखाधड़ी के समस्त अभियोगों की विवेचना एसटीएफ देहरादून द्वारा की जाएगी। पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि अभियुक्त रितेश पाण्डेय द्वारा यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की गयी हो तो वह पुलिनस उपमहानिरीक्षक के मोबाईल नम्बर 9411110057 पर अवगत करा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News