Connect with us

Uncategorized

राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम का वेन्यू बदला, गणेश गोदियाल बोले- ‘डर गई सरकार…’

17 जुलाई को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम का अब वेन्यू बदल गया है। बीते दिन देर रात परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन और पुलिस के साथ कांग्रेस पार्टी की नोकझोंक हुई। जिसके बाद कांग्रेस ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया। अब 17 जुलाई को राहुल गांधी का देहरादून कार्यक्रम तो होगा, लेकिन परेड ग्राउंड की बजाय बन्नू स्कूल मैदान में होगा। कांग्रेस की माने तो स्थान बदलने का ये फैसला छात्रों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम का वेन्यू बदला
दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पहले प्रशासन द्वारा तीन दिन के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति दे दी गई थी। इसको लेकर निर्धारित शुल्क से अधिक करीब 1.77 लाख रुपए भी पार्टी ने जमा किए। लेकिन उसके बाद भी सरकार ने अनुमति रद्द कर दी। तो वहीं प्रशासन ने कहा है कि परेड ग्राउंड पहले से दूसरे कार्यक्रम के लिए आरक्षित था। जिसकी वजह से कांग्रेस को बन्नू स्कूल मैदान का विकल्प दिया गया।

देर रात परेड ग्राउंड पहुंची कांग्रेस, दिया धरना
डीएम की तरफ से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई।

मैदान के बाहर ही कांग्रेस पार्टी ने धरना दिया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और सह प्रभारी मनोज यादव आदि मौजूद रहे। सरकार

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भारी बारिश के अलर्ट पर बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

गोदियाल बोले- डर गई सरकार
धरने के दौरान गणेश गोदियाल ने सरकार पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जिस मैदान को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर परमिशन रोक रही है, वहां पर कोई भी गतिविधि नहीं चल रही थी। साथ ही तय शुल्क 65 हजार रुपए के बजाय उनसे 1.77 लाख रुपए भी जमा करवाए गए।

गणेश गोदियाल बोले- छात्रों पर ना पड़े असर, इसलिए कार्यक्रम का वेन्यू किया चेंज
गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रशासन और कांग्रेस के बीच टकराव का असर छात्रों पर ना पड़े इसलिए पार्टी ने कार्यक्रम का स्थान बदलने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि कार्यक्रम में आने वाला हर छात्र सुरक्षित माहौल में पहुंचे और बिना किसी परेशानी के अपने घर लौटे। इसलिए अब ‘छात्रों की गूंज’ बन्नू स्कूल मैदान में होगी।”

More in Uncategorized

Trending News