Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पर्दाफाश

हल्द्वानी । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। देर रात नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। यहां से टीम को तीन महिलाएं मिली हैं। जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। बहरहाल मामले में छानबीन की जा रही है। वहीं दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।

नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों पर पहुंची, तभी शहर के स्पा सेंटर में खलबली मच गई। इसी बीच टीम को नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान महिलाएं और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवक पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई है।

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर HC का बड़ा फैसला, याचिका निस्तारित कर पुलिस जांच में दखल से किया इनकार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News