Connect with us

उत्तराखण्ड

झीलों की सुरक्षा को जल पुलिस यूनिट बनाने की मांग

थानाध्यक्ष से की जल पुलिस यूनिट की माँग
पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
भीमताल।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने थानाध्यक्ष भीमताल से मिलकर पर्यटन नगरी कि झीलों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस यूनिट बनाने का सुझाव दिया और मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री बृजवासी की अनुयायी में नगर के युवाओं ने माँग की, एस.ओ. रमेश सिंह बोरा को ज्ञापन सौंपते हुए बृजवासी ने बताया कि पूर्व में भी शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों से भीमताल थाने में जल पुलिस यूनिट की माँग की जा चुकी है एवं तमाम प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है कि भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल के लिए जल पुलिस यूनिट की कितनी मुख्य आवश्यकता है, लेकिन फिर भी गौर नहीं किया जा सका, जबकि साल भर में झील-झरने डूबने की कई दर्जनों घटनाए बढ़ती ही जा रही है, जिस पर एस.ओ. बोरा ने माँग को जनहित में देखते हुए प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल पुलिस यूनिट के लिए अपनी रिपोर्ट भेजी है, माँग करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, अक्षय कुमार, मोहन बिष्ट, कौशल पांडेय, शुभम प्रधान आदि थे ।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News