Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने राज्य के इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश की जारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में धीरे धीरे सर्दी बढ़ती जा रही है। राज्य के पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वालों क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। जिससे इसका असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। राजधानी देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। रात के तापमान लगातार गिरावट हो रही है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।

राज्य मौसम विभाग के अनुसार आज नौ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून जिले में ऊंचाई वाले और पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई है।

उधर कल भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जबकि 11 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि, तापमान में हल्की गिरावट जारी रह सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News