Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने जारी किया आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 अगस्त तक भारी बरसात का सिलसिला जारी रहने की संभावना है जिसको लेकर कई दौर का ऑरेंज तथा येलो लाइट जारी किया गया है।


आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सोमवार 14 अगस्त को राज्य के 07 जनपदों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी घोषित की गई है।


मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले इन 7 जिलों में पहले रेड अलर्ट जारी किया गया था जिसे अब ऑरेंज अलर्ट में तब्दील कर दिया गया है। राज्य के 3 जनपदों चंपावत , पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में आज सोमवार को स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।


17 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 17 अगस्त तक भारी बारिश का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को जहां राज्य के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वही 15, 16 और 17 अगस्त को प्रदेश भर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग, SDRF ने चलाया अभियान

More in उत्तराखण्ड

Trending News