Connect with us

उत्तराखण्ड

हरीश रावत ने जो कहा सोच समझ के कहा होगा: गणेश गोदियाल

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने परिवर्तन यात्रा को सफल बताते हुये कहा है कि यात्रा का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति के अनुसार तीसरे चरण की यात्रा का रूट तय करेंगे। श्री गोदियाल ने सरकार पर भी निशाना साधा, साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि वो राज्य में दलित मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत के दलित को उत्तराखंड का सीएम बनाने को लेकर जाहिर की गई इच्छा का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं हैं। उन्होंने जो भी कहा होगा, सोच-समझकर ही कहा होगा।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News