Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला ने लगाया युवक पर नशीला पदार्थ सुंघा कर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने क्षेत्र के ही एक युवक पर उसकी बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।झबरेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कलियर पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को क्षेत्र का ही एक युवक बहला-फुसलाकर कलियर स्थित एक होटल में ले गया।

इस दौरान युवक का साथी भी उसके साथ मौजूद था। महिला ने आरोप लगाया है कि होटल में उसकी पुत्री को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान उसका साथी होटल के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।आरोपी युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी पुत्री को घर के बाहर बदहवास अवस्था मे छोड़कर फरार हो गए।

होश में आने के बाद उसकी पुत्री ने आपबीती बताई ,घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और परिजन आरोपी युवक के पास पहुंचे तो आरोपी युवक पीड़िता ओर उसके परिजनों को जान से मारने को धमकी देकर फरार हो गया है।पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रिजवान पुत्र मांगता निवासी नूर बस्ती मोहल्ला तेलियान कस्बा झबरेड़ा व उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News