Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला जेई ने डीडीओ पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप,मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी। पुरोला में एक महिला जेई ने डीडीओ पर उसे गेस्ट हाऊस में बुलाकार अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है । इस सम्बन्ध में जेई महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने महिला जेई की शिकायत पर डीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इस खबर से विभाग समेत इलाके में तनाव की स्थिति है। स्थानीय लोग आरोपी डीडीओ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। पुरोला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरोला क्षेत्र की एक महिला जेई मनरेगा में काम करती है जिसने डीडीओ के खिलाफ तहरीर सौंपी है।तहरीर के अनुसार 23 अगस्त को उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार पुरोला पहुंचे। जहां देर शाम महिला जेई को बुलाते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर का मामला है। डीडीओ ने महिला जेई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलने को बुलाया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जेई सुबह 9 बजे गेस्ट हाउस पहुंची जहां डीडीओ मौजूद थे।

महिला ने आरोप लगाया कि डीडीओ ने उसका जबरन हाथ पकड़ते हुए यौन सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। महिला जेई ने विरोध किया तो डीडीओ ने जबरन उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन किसी तरह उसने अपने आपको डीडीओ के चुंगल से बचाया और भाग निकली, जिसके बाद महिला जेई ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। महिला जेई ने पुरोला थाना पहुंचकर आरोपी डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है।

पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुरोला थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।डीडीओ के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News