Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, पंजाब के युवकों को भीड़ ने पकड़ा और पीटा

उत्तरी हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ कर रहे पंजाब के दो युवकों को राहगीरों और महिलाओं ने पीटा। बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शा …और पढ़ें

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। जागरण
पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया

, हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ के आरोप में राहगीरों ने पंजाब के दो युवकों की जमकर पिटाई की।

महिलाओं ने भी दोनों आरोपितों को कई थप्पड़ लगाए। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। शांतिभंग में उनका चालान कर दिया गया।

भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, खड़खड़ी क्षेत्र में दो युवक राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। महिलाओं के विरोध करने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। भीड़ में दोनों युवकों के जमकर पिटाई की ओर महिलाओं ने भी थप्पड़ बरसाए।

सूचना मिलने पर खड़खड़ी पुलिस चौकी की एक टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। आरोपितों की पहचान प्रभजोत सिंह और जसप्रीत सिंह निवासी जखलावा, थाना धूरी, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों महिलाएं हरिद्वार से बाहर की निवासी थीं, उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मौसम!, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News