Connect with us

उत्तराखण्ड

यशपाल आर्य के रिया पैलेस में लगी आग,मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी।यहां छड़ायल क्षेत्र स्थित रिया पैलेस होटल में भीषण आग लग गई जिससे अफरा तफरी मच गई। इस घटना में लाखों का नुकसान होने की भी खबर है। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।मिली जानकारी के अनुसार आग रिया पैलेस के बैक एरिया में बनाए गए गोदाम में लगी है। गोदाम में टेंट का सामान रखा गया था। इसे कुछ वक्त पहले हल्द्वानी निवासी गुड्डू खान ने किराए पर लिया है। घटना 11 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में 8 से 10 लाख के नुकसान होने की खबर है।जानकारी मिली है कि ये होटल(रिया पैलेस) पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का है। सूचना मिलते ही यशपाल आर्य और संजीव आर्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाने का काम जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News